प्रकृति पथ · 21-Day Journey
21 दिन की यात्रा
समझना → पहचानना → दिशा
एक बातचीत से समझ आती है, पर बदलाव रोज़ के अभ्यास से टिकता है। 21 दिन, हर दिन 10–15 मिनट — और हर सप्ताह एक मार्गदर्शन सत्र।
शुल्क के लिए संपर्क करें · Online
कैसे चलेगी यात्रा
हर दिन थोड़ा, पर लगातार
रोज़ सुबह अभ्यास
हर सुबह उस दिन का अभ्यास WhatsApp पर मिलेगा — 10–15 मिनट का।
रोज़ की journal
अपनी बात Prakriti Path के निजी journal में लिखें — Google से login करके।
हर सप्ताह सत्र
हर सप्ताह के अंत में मार्गदर्शक के साथ एक online सत्र — 3 सत्र कुल।
अंत में योजना
21वें दिन आपकी प्रकृति के अनुसार अगले 90 दिनों की स्पष्ट योजना।
सप्ताह 1
समझना
जहाँ मैं हूँ, उसे बिना निर्णय के देखना
- दिन 1ठहराव
दिन में 3 बार, 2 मिनट रुककर केवल साँस को देखें। शाम को लिखें — आज मन सबसे ज़्यादा कहाँ भागा?
- दिन 2बोझ की सूची
जो कुछ भी मन पर भारी है, सब एक पन्ने पर लिख दें। छाँटना नहीं, बस बाहर निकालना है।
- दिन 3डर का नाम
अपने सबसे बड़े डर को एक वाक्य में लिखें। फिर लिखें — अगर यह सच हो जाए, तो उसके बाद क्या?
- दिन 4मोह की पहचान
किन लोगों, चीज़ों या आदतों के बिना आप खुद को अधूरा मानते हैं? तीन लिखें।
- दिन 5दोहराव
पिछले कुछ सालों में कौन-सा दुख या गलती बार-बार लौटी है? उसका पैटर्न लिखें।
- दिन 6शरीर की आवाज़
आज ध्यान दें — तनाव शरीर में कहाँ बैठता है? कंधे, पेट, सिर? वहाँ हाथ रखकर गहरी साँस लें।
- दिन 7सप्ताह की सीख
पूरे सप्ताह की journal पढ़ें। एक वाक्य लिखें: “मैं अब समझता/समझती हूँ कि…”
सप्ताह 2
पहचानना
अपनी प्रकृति — शक्ति और अटकाव
- दिन 8जब मैं सबसे अच्छा था
जीवन के तीन ऐसे पल लिखें जब आप सबसे जीवित, सबसे सहज थे। उनमें समान क्या है?
- दिन 9मेरी प्रकृति
Prakriti Quiz का परिणाम पढ़ें। क्या सच लगा, क्या नहीं? अपने शब्दों में अपनी प्रकृति लिखें।
- दिन 10शक्ति
लोग किस बात के लिए आपके पास आते हैं? वही आपकी स्वाभाविक शक्ति है। उसे आज जानबूझकर उपयोग करें।
- दिन 11अटकाव
आपकी प्रकृति का उल्टा पक्ष क्या है? (जैसे अग्नि का क्रोध, जल का मोह) — आज उसे होते हुए पकड़ें।
- दिन 12दूसरों की आवाज़
आपके भीतर कितनी आवाज़ें दूसरों की हैं — माता-पिता, समाज, तुलना? एक को पहचानें और लिखें।
- दिन 13मूल्य
पाँच चीज़ें लिखें जो आपके लिए सच में मायने रखती हैं। अब देखें — आपका दिन उनमें से कितनी पर जाता है?
- दिन 14सप्ताह की सीख
लिखें: “मेरी प्रकृति ___ है, मेरी शक्ति ___ है, और मैं ___ में अटकता/अटकती हूँ।”
सप्ताह 3
दिशा
छोटे कदम, जो रोज़ के जीवन में टिकें
- दिन 15एक चीज़ छोड़ना
एक छोटी आदत या बोझ चुनें जिसे आज से छोड़ रहे हैं। उसे लिखकर काट दें।
- दिन 16एक चीज़ जोड़ना
अपनी प्रकृति के अनुकूल 10 मिनट का एक रोज़ का अभ्यास चुनें और आज शुरू करें।
- दिन 17प्रकृति के साथ
आज 20 मिनट बाहर बिताएँ — पेड़, आकाश, पानी। One Bowl of Water की एक कटोरी रखें।
- दिन 18रिश्ते
एक रिश्ता चुनें जिसमें अपेक्षा ज़्यादा है। आज उस व्यक्ति से बिना शिकायत, केवल सुनने के लिए बात करें।
- दिन 19सेवा
किसी के लिए कुछ ऐसा करें जिसके बदले में कुछ न चाहिए। फिर लिखें — भीतर क्या बदला?
- दिन 20आगे का पथ
अगले 90 दिनों के लिए तीन छोटे लक्ष्य लिखें — जो आपकी प्रकृति से मेल खाते हों।
- दिन 21समापन
दिन 1 की journal दोबारा पढ़ें। आज की आप और तब की आप में क्या अंतर है? एक पत्र लिखें खुद को।
21 दिन बाद, आप खुद को थोड़ा और जानेंगे
पहली 15 मिनट की बातचीत निःशुल्क है — तय करने से पहले बात कर लें।
Prakriti Path · By Amresh Kumar Rudra